aaj ki tithi

Aaj Ki Tithi: तिथि कैलेंडर 14 मई 2025, आज का पंचांग…

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- आज की तिथि के साथ पाएं पूरा पंचांग..

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- ज्येष्ठ मास (कृष्ण पक्ष) द्वितीया 26:28 तक, बाद तृतीया. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 14 मई 2025, दिन बुधवार.

आज का नक्षत्र – अनुराधा 11:46 तक. 

आज का योग – परिघ 06:32 तक, बाद शिव 

आज का करण – तैतुल 13:34 तक, बाद गर 26:28 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:52 से 12:46 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 12:19 से 14:01 दोपहर तक. 

आज का दिशा शूल – उत्तर दिशा.

आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-

सीखना केवल स्कूल की बात नहीं।

खाटू श्याम हैं हारे का सहारा…

खाटू श्याम चालीसा से करें दिन की शुरुआत. चालीसा पाठ एक क्लिक में सुनें.. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) चतुर्थ अध्याय श्लोक संख्या.2.

एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः ।

स कालेनेह महता योगो नष्टः परन्तप ॥

व्याख्या-

हे परन्तप अर्जुन! इस प्रकार परम्परा से प्राप्त इस योग को राजर्षियों ने जाना, किन्तु उसके बाद वह योग बहुत काल से इस पृथ्वी लोक में लुप्तप्राय हो गया॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

भगवान ज्ञान योग की प्रशंसा करते हुए बता रहें हैं, कि ये ज्ञान योग आज हैं कल नहीं होगा ऐसा नहीं हैं, ना ही ऐसा है की ये ज्ञान योग आज हैं कल नहीं था. ये ज्ञान योग दुनियां के आरम्भ के समय से हैं और हमेशा रहेगा. बीच में किसी कारण जब हम इसका प्रचार नहीं करते हैं तो ये ज्ञान योग लुप्त होनें लगता हैं. जब जब ये लुप्त होने लगता हैं, तो भगवान इस धरती पर अवतार के रूप में आ कर इस ज्ञान योग को दुबारा जन जन तक पहुंचाते हैं. 

ज्योतिषाचार्य डॉ सुमित की ओर से प्रार्थना है, कि आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

गणेश की वंदना से होता है हर काम शुभ. तो दिन की शुरुआत करें गणेश चालीसा से बस एक क्लिक में.  

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए, करें चालीसा पाठ. दिन के अनुसार करें या मन के अनुसार.