Aaj ki Tithi

Aaj Ki Tithi: आज 27 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- वैशाख मास (कृष्ण पक्ष) अमावस्या 25:00 तक. युगाब्द 5127, विक्रमी संवत् 2082 तदनुसार 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार.

आज का नक्षत्र – अश्विनी 24:37 तक .
आज का योग – प्रीती 24:18 तक.
आज का करण -चतुष्पद 14:55, बाद नाग 25:00 तक.
आज का शुभ मुहूर्त – 11:54 से 12:47 दोपहर तक.
आज का राहुकाल – 17:17 से 18:56 शाम तक.
आज का दिशा शूल – पश्चिम दिशा.
आज का कुटुंब प्रबोधन ज्ञान (Kutumb Prabodhan):-
घर का वातावरण ही बच्चे का भविष्य गढ़ता है।

सूर्य चालीसा पाठ से होते हैं सूर्य नारयण प्रसन्न देंते हैं कीर्ति का वरदान.
सूर्य चालीसा पाठ करें और पाएं मान-सम्मान..

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.28.

तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयोः ।
गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जते ॥

व्याख्या-
परन्तु हे महाबाहो! गुण विभाग और कर्म विभाग (त्रिगुणात्मक माया के कार्यरूप पाँच महाभूत और मन, बुद्धि, अहंकार तथा पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच कर्मेन्द्रियाँ और शब्दादि पाँच विषय- इन सबके समुदाय का नाम ‘गुण विभाग’ है और इनकी परस्पर की चेष्टाओं का नाम ‘कर्म विभाग’ है।) के तत्व (उपर्युक्त ‘गुण विभाग’ और ‘कर्म विभाग’ से आत्मा को पृथक अर्थात्‌ निर्लेप जानना ही इनका तत्व जानना है।) को जानने वाला ज्ञान योगी सम्पूर्ण गुण ही गुणों में बरत रहे हैं, ऐसा समझकर उनमें आसक्त नहीं होता। ॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

भगवान ने तीन गुणों की प्रकृति से युक्त इस मानव शरीर की रचना की हैं. इन्ही गुणों के अनुसार मनुष्य कर्म करता है. परन्तु जब कर्म से अपना वर्ण बदला जा सकता है तो कर्म से अपने स्वभाव को भी बदला जा सकता है. और स्वभाव का बदलना ही हमारे गुणों में परिवर्तन करता है. जब हम जीवन में अच्छे कार्य करते हैं तो वो ही हमारे गुणों की पहचान करवाते हैं. अच्छे कर्मों का आचरण ही हमारे गुणों के परिवर्तन में सहायक है. इस लिए मनुष्य को अपनें गुणों के अनुसार भी अच्छे का ही आचरण करना चाहिए.

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

सूर्य की शक्ति है गयात्री. गायत्री चालीसा से करें दिन की शुरआत मिलेगा रोजगार में लाभ..

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.