aaj ki tithi

Aaj ki Tithi: आज 21 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार..

आज का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- वैशाख मास (कृष्ण पक्ष) अष्टमी 18:57 तक, बाद नवमी. युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 21 अप्रैल 2025, दिन सोमवार.

आज का नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा 12:36 तक. 

आज का योग – साध्य 22:59 तक. 

आज का करण – बालव 07:04 तक, बाद कौलव 18:57 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 11:56 से 12:48 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 07:29 से 09:06 सुबह तक. 

आज का दिशा शूल – पूर्व दिशा.

मन चाहा वर पाना है तो, शिव जी को मनाना है.

शिव चालीसा पाठ सुननें के लिए लिंक पर जाएँ.

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.22.

न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किंचन ।

नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि ॥

व्याख्या-

हे अर्जुन! मुझे इन तीनों लोकों में न तो कुछ कर्तव्य है और न कोई भी प्राप्त करने योग्य वस्तु अप्राप्त है, तो भी मैं कर्म में ही बरतता हूँ॥

आज का सुविचार और गीता ज्ञान (Aaj ka Suvichar) (Geeta Gyan):-

आज गीता ज्ञान में भगवान श्री कृष्ण अपना ही उदहारण देते हुए बता रहे हैं, कि इस संसार में कुछ भी ऐसा नहीं जो उन्हें प्राप्त नहीं हो सकता, फिर भी मैं स्वयं कर्म करता हूँ, हर मनुष्य का अधिकार केवल अपने कर्त्तव्य के अनुसार कर्म करने में हैं. भवगवान स्वयं अपनी सेना नारायणी युद्ध में उतारते हैं अपितु स्वयं भी अर्जुन के सारथि बन कर कर्मम करते हैं. उन से बड़ा लीडर और उनसे बड़ा कौन हो सकता है. जब वो स्वयं कर्म कर रहे हैं तो हमारा अधिकार भी केवल अपने कर्त्तव्य के अनुसार कर्म करने में ही हैं. ये भगवान हमे समझा रहें हैं.  

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

शिव के आराध्य श्री राम को प्रसन्न करने के लिए श्री राम चालीसा का पाठ करें.  

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ.