aaj ki tithi

Aaj ki Tithi: आज 3 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार…

आज 3 अप्रैल 2025 का पञ्चांग, श्रीमद्भगवद्गीता जी के श्लोक ज्ञान सहित।

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi):- चैत्र मास (शुक्ल पक्ष) षष्ठी 21:40 तक, युगाब्द 5127, विक्रमी संवंत 2082 तदनुसार 3 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार.

आज का नक्षत्र – रोहिणी 07:01 तक. 

आज का योग – शोभाग्य 24:00 तक. 

आज का करण – कौलव 10:04 तक, बाद तैतिल 21:40 तक.   

आज का शुभ मुहूर्त – 12:01 से 12:51 दोपहर तक. 

आज का राहुकाल – 13:59 से 15:34 दोहपर तक. 

आज का दिशा शूल – दक्षिण दिशा.

आज नवरात्रि का छटा दिन माता को प्रसन्न करें. 

वैष्णो चालीसा सुननें के लिए निचे दिए लिंक को छुएं. 

गीता ज्ञान (Geeta Gyan) तृतीय अध्याय श्लोक संख्या.3.

श्रीभगवानुवाच

लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ ।

ज्ञानयोगेन साङ्‍ख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम्‌ ॥

व्याख्या-

श्रीभगवान बोले- हे निष्पाप! इस लोक में दो प्रकार की निष्ठा (साधन की परिपक्व अवस्था अर्थात पराकाष्ठा का नाम ‘निष्ठा’ है।) मेरे द्वारा पहले कही गई है। उनमें से सांख्य योगियों की निष्ठा तो ज्ञान योग से (माया से उत्पन्न हुए सम्पूर्ण गुण ही गुणों में बरतते हैं, ऐसे समझकर तथा मन, इन्द्रिय और शरीर द्वारा होने वाली सम्पूर्ण क्रियाओं में कर्तापन के अभिमान से रहित होकर सर्वव्यापी सच्चिदानंदघन परमात्मा में एकीभाव से स्थित रहने का नाम ‘ज्ञान योग’ है, इसी को ‘संन्यास’, ‘सांख्ययोग’ आदि नामों से कहा गया है।) और योगियों की निष्ठा कर्मयोग से (फल और आसक्ति को त्यागकर भगवदाज्ञानुसार केवल भगवदर्थ समत्व बुद्धि से कर्म करने का नाम ‘निष्काम कर्मयोग’ है, इसी को ‘समत्वयोग’, ‘बुद्धियोग’, ‘कर्मयोग’, ‘तदर्थकर्म’, ‘मदर्थकर्म’, ‘मत्कर्म’ आदि नामों से कहा गया है।) होती है॥

आज का सुविचार- गीता ज्ञान (Aaj ka suvichar) (Geeta Gyan):-

आज के गीता ज्ञान में भगवान श्री बता रहें हैं कि, इस संसार में 2 तरह के विचारों वाले लोग मिलते हैं. एक ज्ञान वाले और दूसरे कर्म करने वाले. ज्ञान से ज्यादा बल कर्म करने वाले को प्राप्त होता है. क्योंकि ज्ञान के साथ कर्म करने की निष्ठा का होना भी जरुरी है. केवल ज्ञान से कर्म सिद्ध नहीं होता. कर्म करने के लिए निष्ठा का होना बहुत जरुरी है. जब तक कर्म करने का संकल्प ना हो तो विकल्प कर्म को पूरा नहीं होने देते. और जब तक कर्म ना किया जाए तो ज्ञान का कोई महत्व नहीं होता. 

आपका दिन शुभ हो🙏🏻💐

माता को प्रसन्न करने के लिए किसी भी चालीसा का पाठ करने के लिए वेबसाइट के चालीसा सेक्शन में जाएँ. 

कुंडली विश्लेषण के लिए लिंक को छू कर वेबसाइट के अपॉइंटमेंट सेक्शन में जाएँ. 

1 thought on “Aaj ki Tithi: आज 3 अप्रैल 2025 का पंचांग, गीता ज्ञान और आज का सुविचार…

Comments are closed.